देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक राज्य की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। यह आदेश उन्होंने मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सचिवों, विभागध्यक्षों और जिलाधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा और जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन भी कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा से प्रभावित सड़कों को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए और आपदा संवेदनशील स्थानों पर स्थायी समाधान के लिए सड़कों का स्थाई ट्रीटमेंट किया जाए।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

