Nainital: उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी सभागार में पूर्व डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तकों “भंवर: एक प्रेम कहानी” और “खाकी में स्थितप्रज्ञ” पर एक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अनिल रतूड़ी ने अपनी पुस्तकों के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि “भंवर: एक प्रेम कहानी” एक प्रेम कथा पर आधारित है, जबकि “खाकी में स्थितप्रज्ञ” में उन्होंने पुलिस सेवा के अपने साढ़े तीन दशक के अनुभवों का वर्णन किया है। इस अवसर पर उपस्थित श्रोताओं ने भी अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया, जिनका लेखक ने संतोषजनक उत्तर दिया।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने किया। प्रमुख अतिथियों में आयुक्त दीपक रावत, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

