Headlines

Udham singh nagar: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग, यशपाल आर्य के नेतृत्व में गदरपुर में प्रदर्शन

Udham singh nagar: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग, यशपाल आर्य के नेतृत्व में गदरपुर में प्रदर्शन
शेयर करे-

Udham singh nagar: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग को लेकर गदरपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। गदरपुर तहसील परिसर के बाहर जुलूस और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सीबीआई जांच की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का निजी दुख नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की आत्मा, बेटियों की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्न है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटना के इतने लंबे समय बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। सच तक पहुंचने की राह में लगातार बाधाएं आ रही हैं, जबकि सरकार का रवैया चुप्पी और टालमटोल वाला बना हुआ है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि न्याय तभी पूर्ण होगा, जब इस जघन्य अपराध की स्वतंत्र और निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए और अपराधी चाहे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिले।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि यह संघर्ष किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि सच, इंसाफ और उत्तराखंड की आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का संघर्ष है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंकिता को पूरा न्याय मिलने तक यह आवाज निरंतर उठती रहेगी।

Udham singh nagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *