Rudrapur: ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में क्षेत्र-01 रुद्रपुर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र-03 काशीपुर, क्षेत्र-04 बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने ग्राम बिन्दुखेड़ा और रायपुर में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने 10 जलती हुई अवैध शराब भट्टियों को मौके पर ही समूल नष्ट किया। साथ ही करीब 22,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया और 370 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
इसके बाद रायपुर और अमरपुर में दो अलग-अलग घरों पर दबिश दी गई। ग्राम रायपुर निवासी आशा कौर पत्नी सतनाम सिंह के कब्जे से 500 एमएल क्षमता के 50 पाउच में कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं खानपुर अमरपुर निवासी दारा सिंह पुत्र सुंदर सिंह के पास से रबर ट्यूब में करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
इस तरह कार्रवाई में कुल 440 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Chief Editor, Aaj Khabar
