Udham singh nagar: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचकर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि खेती-किसानी से जुड़े कार्य प्रभावित न हों।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सीएम धामी ने जनसंवाद के दौरान कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Chief Editor, Aaj Khabar
