Headlines

Haldwani: एसडीएम मोनिका आर्य ने संभाला कार्यभार, लंबित मामलों के निस्तारण और मानसून तैयारियों पर रहेगा फोकस

Haldwani: एसडीएम मोनिका आर्य ने संभाला कार्यभार, लंबित मामलों के निस्तारण और मानसून तैयारियों पर रहेगा फोकस
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी को नई उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मिल गई हैं। नवनियुक्त एसडीएम मोनिका आर्य ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली मोनिका आर्य का ससुराल चंपावत में है। प्रशासनिक सेवा के दौरान वह उधम सिंह नगर और बागेश्वर समेत कई जिलों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम मोनिका आर्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित कोर्ट मामलों का शीघ्र निस्तारण, राजस्व कार्यों में तेजी लाना और मानसून सीजन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने बताया कि एसआईआर से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता रहेगा और प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। वहीं, कार्यभार संभालने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *