Headlines

Nainital: मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल संग किया जमरानी बांध परियोजना का हवाई निरीक्षण

शेयर करे-

Nainital: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के साथ जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और भावी योजनाओं पर भी विस्तृत विमर्श किया। दोनों शीर्ष पदाधिकारियों के बीच प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। जमरानी बांध जैसी महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

For latest news updates click here 

For English news updates click here 

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *