Headlines

Uttarakhand: विपक्षी हंगामे के बीच समय से पहले समाप्त हुआ मानसून सत्र, नौ विधेयक और 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित

Uttarakhand: विपक्षी हंगामे के बीच समय से पहले समाप्त हुआ मानसून सत्र, नौ विधेयक और 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र दूसरे ही दिन विपक्षी हंगामे की भेंट चढ़कर समय से पहले समाप्त हो गया। शोर-शराबे और बार-बार स्थगित होती कार्यवाही के बीच सदन ने सभी नौ विधेयक पारित किए और 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी मंजूर कर दिया।

सत्र के दौरान उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक पारित किया गया, जिसके तहत सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्राधिकरण का गठन होगा और मदरसों को मान्यता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। साथ ही समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक भी पारित किया गया, जिसमें लिव-इन-रिलेशनशिप के दुरुपयोग पर कड़ी सजा का प्रावधान है। इसके अलावा सख्त धर्मांतरण कानून भी पास हुआ, जिसके तहत अब जबरन धर्मांतरण पर उम्रकैद तक की सजा हो सकेगी।

कांग्रेस विधायकों ने सत्र के दौरान तीखा प्रदर्शन किया और हंगामे से कई बार कार्यवाही बाधित हुई। निर्दलीय विधायक संजय डोभाल भी विपक्ष के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी बीच कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सदन में कागज फाड़कर उछाले, जिससे माहौल और अधिक गर्मा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *