New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सरकारी आवास पर जन सुनवाई के दौरान हमला किया गया। अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराने के बहाने अचानक मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आरोपी को काबू में लेकर हिरासत में ले लिया।
मुख्यमंत्री आवास के सूत्रों ने बताया कि आरोपी हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश भी कर रहा था, जिसके चलते मुख्यमंत्री का सिर मेज से टकराया और उन्हें चोट लगी। वहीं भाजपा ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक बताया है।
आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी सकरिया (41), निवासी राजकोट, के रूप में हुई है। उसे सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहाँ पूछताछ जारी है। दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को भी दे दी है।

Chief Editor, Aaj Khabar
