Headlines

Haldwani: खड़गे के कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले देवभूमि में जाति और क्षेत्र के नाम पर राजनीति स्वीकार नहीं

Haldwani: खड़गे के कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले देवभूमि में जाति और क्षेत्र के नाम पर राजनीति स्वीकार नहीं
शेयर करे-

Haldwani: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सार्वजनिक संबोधन के बाद हल्द्वानी में कार्यक्रम स्थल पर किए गए शुद्धिकरण हवन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि खड़गे वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं, लेकिन देवभूमि उत्तराखंड में वर्ग, क्षेत्र या जाति के आधार पर विमर्श खड़ा करने की राजनीति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे मुद्दों के जरिए राजनीतिक नैरेटिव बनाने का प्रयास कांग्रेस की बड़ी विफलता है और यह उनकी हताशा एवं निराशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती ने हमेशा सभी लोगों को अपनाया, उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया है।

खड़गे के बयान में कथित तौर पर ‘दलित एंगल’ जोड़ने को लेकर सीएम धामी ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस तरह का मुद्दा खड़ा करना देवभूमि की सामाजिक भावना के अनुरूप नहीं है।

शुद्धिकरण हवन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित स्थल पर प्रतिवर्ष रामलीला और अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं। यह भगवान राम से जुड़ा पवित्र स्थल है, इसलिए वहां शुद्धिकरण किया जाना आवश्यक था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान खाली बोतलें फेंकी गईं, जिनमें कथित रूप से पेशाब भरा हुआ था, इसके अलावा गंदगी फैलाने और धार्मिक उन्माद पैदा करने जैसी घटनाएं सामने आईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल की शुद्धता बनाए रखने के लिए शुद्धिकरण अभियान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *