Headlines

Haldwani: स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स ग्रुप ने रक्तदान में रचा नया इतिहास, 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र

Haldwani: स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स ग्रुप ने रक्तदान में रचा नया इतिहास, 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र
शेयर करे-

Haldwani: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोडहंटर्स ग्रुप की ओर से अमरदीप हॉस्टल में आयोजित रक्तदान शिविर में 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। युवाओं की इस पहल ने सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक मिसाल पेश की।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

रोडहंटर्स ग्रुप की इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। रक्तदाताओं ने संदेश दिया कि रक्तदान महज एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *