Headlines

Nainital: कल नैनीताल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ करेंगे अहम बैठक

Haldwani News
शेयर करे-

Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 16 अगस्त 2026 को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नंधौरगढ़ पैलेस, गोलापार में कुमाऊं संभाग के भाजपा जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून से कार द्वारा जीटीसी हैलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 8:55 बजे हेलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए रवाना होकर 9:55 बजे रा0इ0का0 लाखनमंडी, चोरगलिया हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 10:05 बजे प्रस्थान कर 10:10 बजे नंधौरगढ़ पैलेस, गोलापार पहुंचेंगे।

नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के भाजपा जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक करेंगे।

शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक में शामिल होंगे। बैठकों में क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *