Headlines

Haldwani: हल्द्वानी प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने पत्रकारिता की गरिमा और एकजुटता बनाए रखने का किया आह्वान

Haldwani: हल्द्वानी प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने पत्रकारिता की गरिमा और एकजुटता बनाए रखने का किया आह्वान
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्ष, निर्भीक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को मजबूती से सामने रखें।

उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब केवल पत्रकारों के मिलने का स्थान नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने वाला मंच है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि क्लब पत्रकार हितों के साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी निरंतर सक्रिय रहेगा।

समारोह में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक ताराचंद गुरुरानी, भगवान सिंह मंगोल, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, मनोज पांडे, मोहम्मद हसनैन, किरण हसनैन, नीरू भल्ला, गोपाल जोशी, प्रवीन चोपड़ा, अनुराग वर्मा, सुशील शर्मा, अजय चौहान, कैलाश पाठक, कमल जोशी, फरहत रऊफ, शावेज खान, बबलू सागर सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश एवं समाजहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *