Uttarakhand: ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे कांवड़ियों का ट्रक टिहरी गढ़वाल जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा जाजल और फकोट के बीच ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में 18 से 20 कांवड़िए सवार थे। दुर्घटना के वक्त ड्राइवर ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक खाई की ओर झुका और पलटकर किनारे ही अटक गया।
ट्रक पलटने के साथ ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। राहत व बचाव दल ने तुरंत पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया और उसमें फंसे कांवड़ियों को बाहर निकाला।
एसपी टिहरी के अनुसार हादसे में अब तक 3 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 घायल हैं। गंभीर रूप से घायल 5 कांवड़ियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि 9 अन्य को नरेंद्रनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ट्रक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक सड़क किनारे रुकने के बजाय गहरी खाई में गिरता, तो जनहानि कहीं अधिक हो सकती थी।
Uttarakhand: टिहरी ट्रक हादसा पर सीएम धामी सख्त, घायलों के तुरंत इलाज के दिए निर्देश
Uttarakhand: टिहरी जनपद के खाड़ी क्षेत्र के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में लगभग 14 से 15 कांवड़ यात्री सवार थे।
जिलाधिकारी टिहरी के अनुसार हादसा खाड़ी से दो किलोमीटर आगे हुआ, जहां ट्रक के पलटने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटनास्थल पर 108 एम्बुलेंस सेवा तैनात की गई और अब तक 10 घायल कांवड़ यात्रियों को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शेष यात्रियों की तलाश और रेस्क्यू के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। प्रशासन लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए है और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


