Dehradun: प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
चुनाव 89 ब्लॉकों की 7499 ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे। इनमें ग्राम प्रधानों के कुल 7499 पदों में से 3772 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह पंचायत चुनाव में आधे पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जो राज्य में 50 प्रतिशत आरक्षण की नीति के तहत लागू किए गए हैं।
चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। मतगणना 31 जुलाई को संपन्न होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

