Headlines

Haldwani: विवेकानंद हॉस्पिटल में डॉ अक्षय गड़ेकर ने संभाला अस्थि विभाग, अब हल्द्वानी में ही मिलेगा उन्नत इलाज

Haldwani: विवेकानंद हॉस्पिटल में डॉ अक्षय गड़ेकर ने संभाला अस्थि विभाग, अब हल्द्वानी में ही मिलेगा उन्नत इलाज
शेयर करे-

Haldwani:  विवेकानंद हॉस्पिटल, हल्द्वानी में अस्थि रोग विभाग की जिम्मेदारी अब देश के प्रतिष्ठित अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अक्षय गड़ेकर ने संभाल ली है। डॉ गड़ेकर की नियुक्ति से उत्तराखंड की जनता को अब वह आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी, जिनके लिए अब तक मरीजों को दिल्ली या लखनऊ जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।

डॉ गड़ेकर ने कोल्हापुर, महाराष्ट्र से एमबीबीएस की पढ़ाई की है, जहां उन्हें दो स्वर्ण पदक और उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ICMR स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने इंदौर स्थित एमजीएमएमसी व एमवाई हॉस्पिटल से अस्थि रोग विशेषज्ञता (MS Ortho) में स्वर्ण पदक के साथ डिग्री प्राप्त की। अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने 1000 से अधिक फ्रैक्चर सर्जरी कर अपनी उत्कृष्ट सर्जन क्षमता का प्रदर्शन किया।

उन्होंने इंदौर के एसएनजी हॉस्पिटल से कूल्हा प्रत्यारोपण में एक वर्षीय फेलोशिप और फिर हैदराबाद के प्रतिष्ठित किम्स-सनशाइन हॉस्पिटल से रोबोटिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण में एक वर्षीय उन्नत फेलोशिप पूरी की। यहां उन्होंने 1500 से अधिक जोड़ों की सर्जरी में भाग लिया और MAKO, VELYS, व CUVIS जैसे आधुनिक रोबोट्स पर कार्य करते हुए विशेषज्ञता हासिल की।

इसके अलावा डॉ गड़ेकर ने चंडीगढ़ के गोल्डन हॉस्पिटल से आर्थ्रोस्कोपी व स्पोर्ट्स मेडिसिन में फेलोशिप प्राप्त की है तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त “FIFA डिप्लोमा इन फुटबॉल मेडिसिन” और “द नी सोसाइटी फेलोशिप” से भी नवाजा गया है।

डॉ महेश शर्मा ने जानकारी दी कि डॉ गड़ेकर ने 1 जुलाई से निःशुल्क प्रात:कालीन ओपीडी शुरू की है, जिससे उत्तराखंड के लोगों को उच्च गुणवत्ता की अस्थि रोग विशेषज्ञता स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। विवेकानंद हॉस्पिटल में अब सामान्य दरों पर अत्याधुनिक सर्जरी और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा जारी रहेगी।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *