Headlines

Chattisgarh: अबूझमाड़ में माओवादियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार: 25 से अधिक नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी।

Chattisgarh
शेयर करे-

Chattisgarh- 

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा और योजनाबद्ध ऑपरेशन जारी है। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में बुधवार सुबह से चल रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 25 से ज्यादा माओवादी मारे गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि माओवादियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया है। इस अभियान में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के साथ-साथ नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के सुरक्षाबल शामिल हैं।

माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इस अभियान में माओवादियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मिल सकती है। इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सली सामग्री बरामद होने की भी संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ काफी कठिन इलाके में हो रही है, जहां तक पहुंचना भी सुरक्षाबलों के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। ऑपरेशन को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

अबूझमाड़ क्षेत्र लंबे समय से माओवादियों का गढ़ माना जाता रहा है, जहां नक्सलियों की मजबूत पकड़ रही है। इस क्षेत्र में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में माओवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है, जो सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक अहम संकेत है। गृह मंत्रालय और राज्य सरकार इस ऑपरेशन पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी और आधिकारिक आंकड़े सामने आने की उम्मीद है।

Chattisgarh

Chattisgarh: अबूझमाड़ में माओवादियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार: 25 से अधिक नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी।

 

For Latest Updates Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *