Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ताओं से पुनः संवाद कर लिया फीडबैक

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ताओं से पुनः संवाद कर लिया फीडबैक
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर आयोजित प्रातःकालीन बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत दर्ज कराने वाले नागरिकों से एक बार फिर संवाद स्थापित कर फीडबैक लिया। यह संवाद उन शिकायतकर्ताओं से किया गया, जिनसे पूर्व में समीक्षा बैठक में बात हुई थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका है। उन्होंने इसे जनविश्वास की जीत बताते हुए कहा कि जनता का यही भरोसा सरकार के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में लंबित समस्याओं का समाधान समयबद्धता और गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शासन और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *