Haldwani News: बरेली रोड स्थित तीनपानी बाईपास पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, मृतक का सिर बुरी तरह कुचला गया है, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है।
शनिवार सुबह इस हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच है और वह हल्द्वानी में मजदूरी करता था।
मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, साथ ही उस समय हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। मंडी चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

