Lalkuan News: नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ट्रांसपोर्ट लाइन वीआईपी गेट के पास हुआ, जब दोनों लोग नैनीताल अपने भाई से मिलने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग 1 बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के मिस्त्री लाइन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा एक ट्रक अचानक खराब हो गया था। इसी दौरान नगला से लालकुआं की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार उस ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों लोग बुरी तरह से फंस गए।
घटनास्थल पर रात्रि चौकीदार और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने राहत कार्य में मदद की, और काफी देर बाद दोनों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान पंकज शर्मा (45 वर्ष), निवासी 69ए लालबाग, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और जगत सिंह (45 वर्ष), निवासी सेक्टर 16, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के निवासी थे और नैनीताल अपने भाई से मिलने के लिए आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, पंकज शर्मा का भाई मुरादाबाद में चिकित्सक है और उसकी शादी 11 दिसंबर को होनी थी। पंकज शर्मा ने बीती रात अपने बेटे को नैनीताल से लाने के लिए दोस्त जगत सिंह से संपर्क किया, और दोनों रात को ही नैनीताल के लिए रवाना हुए थे, कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
मंगलवार को मृतकों के परिजन लालकुआं कोतवाली पहुंचे, जहां उनकी हालत देखकर पुलिसकर्मी उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
For Latest Lalkuan News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

