Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आज ऐतिहासिक पल सामने आया जब उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पहली सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।
उमर अब्दुल्ला के साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। सुरिंदर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि सकीना इट्टु, सतीश शर्मा, जावेद अहमद और डार जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली।
ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर में 10 वर्षों बाद विधानसभा चुनाव कराए गए थे, जिसमें 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित हुए थे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले, उमर अब्दुल्ला ने अपने दादा स्वर्गीय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Chief Editor, Aaj Khabar

