Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Kolkata News: बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट: 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

Kolkata News
शेयर करे-

Kolkata News:  पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक गंभीर हादसा सामने आया है। खोराशोल ब्लॉक के वादुलिया में स्थित एक प्राइवेट कोयला खदान में सोमवार को हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है, और सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बचे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ब्लास्टिंग के दौरान हुआ, जिसके परिणामस्वरूप खदान ढह गई और स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कई मजदूरों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। वादुलिया के गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (जीएमपीएल) में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कोयला खनन के दौरान विस्फोट होने से यह दुखद घटना घटी।

भदुरिया गांव के निवासी मृत्युंजय बद्याकर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, “हम काम कर रहे थे। जब मैंने तेज आवाज सुनी, तो पहले लगा कि यह सामान्य प्रक्रिया है। बाद में पता चला कि विस्फोट के कारण कुछ श्रमिकों की जान चली गई। सभी मजदूर पड़ोसी गांवों के निवासी थे और रोज सुबह काम पर आते थे।”

 

Kolkata News

 

For Latest Kolkata News Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *