Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया आदि कैलाश परिक्रमा रन का फ्लैग-ऑफ, बोले फिट इंडिया विजन को नई ऊंचाई देगा आयोजन

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया आदि कैलाश परिक्रमा रन का फ्लैग-ऑफ, बोले फिट इंडिया विजन को नई ऊंचाई देगा आयोजन
शेयर करे-

Dehradun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ प्रोमो का फ्लैग-ऑफ किया और इसका लोगो भी जारी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया विजन को सशक्त करने वाला यह आयोजन न केवल पौराणिक और आध्यात्मिक धरोहर ‘आदि कैलाश’ को वैश्विक पहचान देगा, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा, पर्यटन और साहसिक खेलों को नई ऊंचाई तक ले जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर 2 नवम्बर 2025 को ‘आदि कैलाश परिक्रमा’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जून 2026 में अगला आयोजन माणा-नीति गांव में प्रस्तावित है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वास्थ्य, खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *