Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर से ‘नमो युवा रन’ का फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों संग दौड़ लगाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रन सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से जोड़ते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका को और मजबूत करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को नई गति मिली है। ऐसे आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा राष्ट्रहित में और अधिक सार्थक होती है।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, कार्यक्रम संयोजक विपुल मैदोली और सह संयोजक देवेंद्र बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

