Dehradun: भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्यसभा सांसद और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में की गई।
महेंद्र भट्ट को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यकाल में संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। भट्ट ने अपनी नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
कार्यक्रम में चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुश्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में संगठन के “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही उद्देश्य” के मूल मंत्र को दोहराया। पार्टी ने एक बार फिर समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में समर्पित भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

