Headlines

Dehradun: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा SC मोर्चा का प्रदेशभर में प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Dehradun: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा SC मोर्चा का प्रदेशभर में प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध
शेयर करे-

Dehradun: राहुल गांधी के कथित जातिवादी बयानों के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सोमवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस झूठे एवं भ्रामक आरोप लगाकर देवभूमि उत्तराखंड की छवि देश-दुनिया में खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

घुनियाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उत्तराखंड के नागरिकों और भाजपा पर भ्रामक एवं झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं तथा प्रदेशवासियों को जातिवादी बताकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से सैनिक बहुल उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुंचती है। उन्होंने प्रदेश के वीर जवानों के देश के प्रति समर्पण और बलिदान का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की।

भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कांग्रेस से राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेश की सामाजिक संरचना और लोगों की भावनाओं को लेकर भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की।

घुनियाल ने कहा कि श्रीराम सेना धर्मार्थ न्यास की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कार्यक्रम के पीछे किसी प्रकार की दलित विरोधी भावना नहीं थी। संस्था के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में लगाए गए कथित इस्लामिक नारों और कथित हिंदू विरोधी तत्वों की मौजूदगी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए धार्मिक एवं सामाजिक घटनाओं को राजनीतिक विवाद का रूप देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस से ऐसी राजनीति से ऊपर उठकर उत्तराखंड में भाईचारे, शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *