Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई संवेदनशीलता, देर रात सुनी आमजन की पीड़ा

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई संवेदनशीलता, देर रात सुनी आमजन की पीड़ा
शेयर करे-

Dehradun: राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपने संवेदनशील और जनसेवक रूप का परिचय दिया। मंगलवार देर रात कैबिनेट बैठक के उपरांत जब वे सचिवालय से रवाना हो रहे थे, तभी उनकी नजर टिहरी जनपद से आए श्री रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय पर पड़ी, जो मुख्यमंत्री से मिलने की आशा में वहां उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और श्री पाण्डेय से स्वयं भेंट की। उन्होंने उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित सचिव को आवश्यक निर्देश दिए। श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों से हो रहे पलायन की समस्या से अवगत कराया और समाधान हेतु सुझाव भी दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पलायन को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से ले रही है, और हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाना ही सरकार का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री ने श्री पाण्डेय और उनके साथियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री का यह कदम प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *