Headlines

Haldwani: एसडीएम और नगर आयुक्त ने उजाला नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का किया भंडाफोड़, छापेमारी में 18 सिलेंडर जब्त

Haldwani: एसडीएम और नगर आयुक्त ने उजाला नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का किया भंडाफोड़, छापेमारी में 18 सिलेंडर जब्त
शेयर करे-

Haldwani: शहर में चल रही अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने सोमवार को उजाला नगर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

टीम ने उजाला नगर के पीछे स्थित एक गोदाम पर छापा मारा, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। टीम को देखते ही मौके पर मौजूद युवक नफीस फरार हो गया। प्रशासन के साथ पूर्ति विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और गोदाम से 18 घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त की।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि जानलेवा भी हो सकती हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है, और गोदाम को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *