Headlines

Haldwani: गौला नदी किनारे अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, एसडीएम राहुल शाह ने दी अंतिम चेतावनी

Haldwani: गौला नदी किनारे अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, एसडीएम राहुल शाह ने दी अंतिम चेतावनी
शेयर करे-

Haldwani: गौला नदी के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। एसडीएम हल्द्वानी का चार्ज संभालने के बाद राहुल शाह ने मंगलवार को अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, लालकुआं तहसीलदार कुलदीप पांडेय और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया, तो शुक्रवार को प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रशासन और वन विभाग की ओर से मुनादी कर लोगों को चेताया गया था और एक सप्ताह का समय दिया गया था। एसडीएम राहुल शाह ने कहा कि गौला नदी किनारे बड़ी संख्या में अवैध कब्जे किए गए हैं, जिन्हें हर हाल में हटाया जाएगा।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *