Headlines

Haldwani: 12 घंटे में बनभूलपुरा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Haldwani: 12 घंटे में बनभूलपुरा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

दिनांक 14 अप्रैल को रेशमा पत्नी यासीन, निवासी आजाद नगर, बनभूलपुरा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 अप्रैल की रात उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा दो मोबाइल फोन, उनकी बहन का पर्स जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, 5000 रुपये नकद व जरूरी कागजात थे, चोरी कर लिए गए। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 71/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के निर्देशन में विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय पूछताछ के आधार पर चोर की पहचान कर ली।

टीम ने कार्रवाई करते हुए गौला पार्किंग टिप्पर के पास से शाहिद उर्फ बउवा (उम्र 20 वर्ष), पुत्र शेख असगर, निवासी चैनल गेट, पप्पू का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, मूल निवासी सगौली, जिला मोतिहारी (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान में शामिल है:

  • 02 पीली धातु की झुमकी
  • 01 पीली धातु की लेडिज अंगूठी
  • 01 पीली धातु की नथ
  • 02 सफेद धातु के बिछुए
  • 02 सफेद धातु की मोटी पैजन
  • 02 सफेद धातु की पतली पैजन
  • कुल 500 रुपये नकद
  • मेकअप का सामान और दवाइयां

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय जनता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *