Headlines

Rudrapur: सिडकुल अंकित हत्याकांड में पिता ने ही की थी 15 वर्षीय बेटे की हत्या, चोरी की आदत से था परेशान

Rudrapur: सिडकुल अंकित हत्याकांड में पिता ने ही की थी 15 वर्षीय बेटे की हत्या, चोरी की आदत से था परेशान
शेयर करे-

Rudrapur: सिडकुल क्षेत्र में 15 वर्षीय अंकित गंगवार की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि इस जघन्य वारदात को खुद मृतक के पिता देवदत्त गंगवार ने अंजाम दिया। देवदत्त बेटे की चोरी की आदत और शरारतों से परेशान था।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को अंकित ने घर से 10 हजार रुपये चुरा लिए थे, जिससे नाराज होकर देवदत्त ने उसकी हत्या की योजना बनाई। वह बेटे को साइकिल पर गुरुकुल स्कूल छोड़ने के बहाने ले गया और सिडकुल की झाड़ियों के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद फैक्ट्री पहुंचा और अपने भतीजे को कॉल कर घटना की जानकारी दी।

मंगलवार को सिडकुल स्थित रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में एक किशोर का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित गंगवार (उम्र 15 वर्ष) के रूप में हुई थी। उसकी मां आरती, जो मूल रूप से ग्राम खखूमा, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उ.प्र.) की निवासी हैं, ने पहले अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।

मां के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे देवदत्त ने बेटे को स्कूल छोड़ा था। दोपहर करीब एक बजे उनके पड़ोसी जीतू ने आकर बताया कि अंकित का शव झाड़ियों में मिला है। जब आरती मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि बेटे की आंखें कुचली हुई थीं, शरीर पर खाल उधड़ी हुई थी और उसकी शर्ट से उसका गला कसकर बांधा गया था।

जांच के बाद पुलिस ने देवदत्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Rudrapur

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *