Haldwani: महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। फतेहपुर-काठघरिया मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एक सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे ने किया।
निरीक्षण के दौरान एक दुकानदार के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। बरामद सामग्री में 21 पाउच देशी अवैध शराब, 21 पैकेट कंट्री मेड शराब और 15 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल हैं। मौके पर आबकारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट को बुलाकर पूरी अवैध सामग्री ज़ब्त करवाई गई।
आरोपी दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
