Haldwani: 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक वीकेंड के दौरान पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, कैंचीधाम व आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने भारी वाहनों पर दिन में आवागमन प्रतिबंधित करते हुए वैकल्पिक रूट और पार्किंग की व्यवस्था की है।
हल्द्वानी और काठगोदाम के लिए ट्रैफिक प्लान:
- सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- मैदानी इलाकों से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होते हुए नारीमन से आगे जाएंगे।
- कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को ऊँचापुल तिराहा, चौफला चौराहा व चम्बल पुल तिराहा के बीच सड़क किनारे रोका जाएगा।
- तीनपानी, मंडी, टीपी नगर से जाने वाले भारी वाहनों को गौलापार में आरटीओ फिटनेस सेंटर के पास रोका जाएगा।
- चोरगलिया रोड से आने वाले भारी वाहन खेड़ा चौराहा के पास रोके जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा।
- रोडवेज, केएमओयू व टैक्सी वाहन अपने तय रूट पर चलेंगे।
- हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भीमताल तिराहा से ज्योलिकोट होकर जाएंगे।
- ट्रैफिक दबाव अधिक होने पर कैंचीधाम से आने वाले पर्यटक वाहन रूसी बाईपास द्वितीय व प्रथम होकर कालाढूंगी की ओर डायवर्ट होंगे।
नैनीताल और कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान:
- नैनीताल शहर की पार्किंग भरने पर कालाढूंगी रोड से आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी-1 व नारायण नगर पर रोका जाएगा, जहां से शटल सेवा द्वारा नैनीताल भेजा जाएगा।
- हल्द्वानी से आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी-2 पर पार्क कर शटल से नैनीताल भेजा जाएगा।
- ज्योलिकोट से भवाली, कैंचीधाम जाने वाले वाहनों को रातीघाट मार्ग पर सैनेटोरियम भवाली में पार्क किया जाएगा, और शटल सेवा से कैंचीधाम भेजा जाएगा।
- हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल से शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम और भवाली भेजा जाएगा।
प्रशासन की अपील:
प्रशासन ने सभी पर्यटकों, आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें और नैनीताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा व रानीखेत की यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से करें।
सावधानी रखें, सहयोग करें – ताकि सफर रहे सुगम।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
