Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर ज्योतिर्मठ क्षेत्र से आए टेबल टेनिस खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनियर वेटरन खिलाड़ी श्री देवेंद्र कांडपाल और टेबल टेनिस कोच श्री विजय कुमार अग्रवाल ने किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नौनिहाल खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके परिश्रम, अनुशासन व समर्पण की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “इन उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और समर्पण उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत करता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये बच्चे आने वाले समय में न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाएंगे।”
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
