Headlines

Haldwani: गांवों तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने में जुटे सचिव, अपर सचिव रीना जोशी ने फतेहपुर और गुजरौड़ा में सुनी जनसमस्याएं

Haldwani: गांवों तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने में जुटे सचिव, अपर सचिव रीना जोशी ने फतेहपुर और गुजरौड़ा में सुनी जनसमस्याएं
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सचिवों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित भ्रमण जारी है, जिसका उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखना और आम जनता तक उनके लाभ की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में अपर सचिव परिवहन, सत्रकर्ता, नियोजन एवं कार्मिक रीना जोशी ने रामनगर व हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के फतेहपुर एवं गुजरौड़ा गांवों का दौरा किया।

गुजरौड़ा में ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइप लाइन से पिछले एक वर्ष से जल आपूर्ति नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि 15 मई तक हर हाल में पानी की आपूर्ति शुरू की जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि तय समय-सीमा में कार्य न होने पर उन्हें जानकारी दें, ताकि संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके।

इसके बाद फतेहपुर ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए भवनों और पेयजल टैंक का निरीक्षण किया गया। रीना जोशी ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में कोई कोताही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, जिला बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डी.एन. कांडपाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *