Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री ने विभिन्न महानुभावों को सौंपे विभागीय दायित्व

Pauri News
शेयर करे-

रेनू अधिकारी बनीं राज्य महिला उद्यमिता परिषद अध्यक्ष, अजय कोठियाल को पूर्व सैनिक कल्याण समिति की जिम्मेदारी

Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन व्यक्तियों को दायित्व सौंपे गए हैं, उनमें विभिन्न जिलों के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं।

नियुक्ति प्राप्त महानुभावों की सूची:

• श्री हरक सिंह नेगी (चमोली) – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

• सुश्री ऐश्वर्या रावत (रुद्रप्रयाग) – उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

• श्रीमती गंगा विष्ट (अल्मोड़ा) – उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद

• श्री श्याम अग्रवाल (देहरादून) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद

• श्रीमती शांति मेहरा (नैनीताल) – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

• श्री भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग

• श्री हेमराज विष्ट (पिथौरागढ़) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद

• श्री रामचंद्र गौड़ (चमोली) – अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

• श्री पूरन चंद नैलवाल (अल्मोड़ा) – उपाध्यक्ष, प्रवासी उत्तराखंड परिषद

• श्री रामसुंदर नौटियाल (उत्तरकाशी) – उपाध्यक्ष, भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण

• श्रीमती सायरा बानो (ऊधम सिंह नगर) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

• श्रीमती रेनू अधिकारी (नैनीताल) – अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद

• सुश्री रजनी रावत (देहरादून) – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति

• श्री ओम प्रकाश जमदग्नि (हरिद्वार) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद

• श्री भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद

• श्री कुलदीप कुमार (देहरादून) – अध्यक्ष, उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद

• श्री ऋषि कंडवाल (पौड़ी) – उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति

• श्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल (टिहरी) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद

• श्री अजय कोठियाल (टिहरी) – अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति

• श्री श्याम नारायण पांडे (नैनीताल) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति

मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए इन दायित्वों से प्रदेश में विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *