Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की, मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य समय पर पूरे करने के दिए निर्देश

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की, मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य समय पर पूरे करने के दिए निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत रिवर प्रोटेक्शन कार्यों एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मानसून सीजन को देखते हुए संभावित बाढ़ से बचाव के लिए सभी सुरक्षा कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारे किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। डीसिल्टिंग और रिवर ट्रेनिंग के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान जन-धन की हानि को रोका जा सके।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विभाग को वनाग्नि की रोकथाम के लिए अभी से समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक मानव संसाधन एवं उपकरणों की उपलब्धता, वन पंचायतों और वन क्षेत्रों से सटे ग्रामीणों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने, फायर लाइनों की समय पर सफाई तथा वन संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वनभूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण राज्य की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *