Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आवास पहुँचे, निधन पर व्यक्त किया शोक

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आवास पहुँचे, निधन पर व्यक्त किया शोक
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वह सोमवार को देहराखास स्थित उनके आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री विकास धूलिया का सरल स्वभाव, निर्भीक लेखन शैली तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका संस्थागत नेतृत्व सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

श्री धामी ने कहा कि विकास धूलिया ने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाया और समाज को सच से जोड़ने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

Dehradun

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *