Headlines

Haldwani: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी में बेसमेंट पार्किंग और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Haldwani: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी में बेसमेंट पार्किंग और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
शेयर करे-

Haldwani: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी शहर के वर्कशॉप लाइन और नैनीताल रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, बेसमेंट पार्किंग और नालों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह को निर्देशित किया कि शहर की नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सप्ताह में एक दिन निश्चित कर सफाई अभियान चलाने और इसे नियमित बनाए रखने के आदेश दिए।

वर्कशॉप लाइन क्षेत्र में अव्यवस्थित गाड़ियों की मरम्मत पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने कहा कि सड़कों पर इस प्रकार का कार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन दुकानदारों को ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं, उन्हें तत्काल वहाँ स्थानांतरित किया जाए और सड़क पर कार्य करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाए।

नैनीताल रोड पर बेसमेंट पार्किंग की स्थिति का जायजा लेते हुए आयुक्त ने कहा कि अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पार्किंग सुविधा होते हुए भी मुख्य सड़क पर वाहन खड़े करवा रहे हैं, जो अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर वाहन पार्क किए जाने पर कड़ी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

श्री राम अस्पताल के बाहर पार्किंग संबंधी बोर्ड और वास्तविक पार्किंग व्यवस्था की जांच में अनियमितता मिलने पर आयुक्त ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

कल्याण ज्वैलर्स की पार्किंग में गड्ढे पाए जाने पर भी आयुक्त ने असंतोष जताया और पार्किंग को एक सप्ताह के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए। अनुपालन न करने की स्थिति में चालानी कार्रवाई करने की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, सिंचाई, लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने नगर निगम, आरटीओ और पुलिस विभाग को मुख्य सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों पर तत्काल चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Haldwani

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *