Haldwani: हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने एस-बैंड के आगे जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा देखा। शव सड़क किनारे झाड़ियों में संदिग्ध हालत में पाया गया, जिसकी सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक छानबीन के बाद मृतक की पहचान कौशल कुमार सती के रूप में हुई, जो जज फार्म, हल्द्वानी के निवासी थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे।
घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह स्वयं वाहन से वहां पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या अथवा किसी आपराधिक एंगल की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आशंका का माहौल व्याप्त है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
