Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने बहुचर्चित भूमि घोटाले में कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखते हुए यह स्पष्ट कर दिया गया है कि शासन किसी भी स्तर पर अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।
देहरादून और हरिद्वार में सामने आए करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी वरुण चौधरी, और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारी जयवीर सिंह को निलंबित किया गया है।
हरिद्वार जिले में पिछले कुछ समय से जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े और अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। शासन द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद यह कठोर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि को अवैध रूप से निजी हित में ट्रांसफर किया गया और इस प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
