Headlines

Dehradun: कर्नल संजीव दताना ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित डेंटल कैंप को मिला सराहना

Dehradun: कर्नल संजीव दताना ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित डेंटल कैंप को मिला सराहना
शेयर करे-

Dehradun: राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से कर्नल संजीव दताना, मिलिट्री डेंटल सेंटर देहरादून ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्नल दताना ने राज्यपाल को 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह कैंप विशेष रूप से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। कर्नल दताना ने कहा कि यह कैंप अत्यंत सफल रहा और इससे पूर्व सैनिक समुदाय को बड़ी सुविधा मिली।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की देखभाल करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए।

राज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि आगामी समय में एक और निःशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिविल नागरिकों को भी सुविधा प्रदान की जाएगी।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *