Headlines

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने कपकोट में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत और पुनर्वास कार्यों में पारदर्शिता के निर्देश

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने कपकोट में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत और पुनर्वास कार्यों में पारदर्शिता के निर्देश
शेयर करे-

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को कपकोट पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक त्वरित राहत सामग्री पहुंचे और पुनर्वास प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं समयबद्ध हो। किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न रखा जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक सुरेश गड़िया भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *