Headlines

Dehradun: देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमला, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर गंभीर आरोप

Dehradun: देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमला, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर गंभीर आरोप
शेयर करे-

Dehradun: राजधानी देहरादून में उस समय हड़कंप मच गया जब निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर उनके ही कार्यालय परिसर में जानलेवा हमले का आरोप सामने आया। घटना के बाद पूरे शिक्षा निदेशालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे और किसी मुद्दे को लेकर विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समर्थकों ने कार्यालय परिसर में घुसकर हंगामा किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी सहम गए।

घटना में घायल हुए अजय कुमार नौडियाल को तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस घटना ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि सत्ता पक्ष की ओर से अभी तक औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

राजधानी में हुई इस घटना के बाद सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *