Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में स्वर्ण शक्ति संगठन की महाआक्रोश रैली, UGC कानून 2026 के खिलाफ सड़कों पर उतरा सामान्य वर्ग

Haldwani: हल्द्वानी में स्वर्ण शक्ति संगठन की महाआक्रोश रैली, UGC कानून 2026 के खिलाफ सड़कों पर उतरा सामान्य वर्ग
शेयर करे-

Haldwani: स्वर्ण शक्ति संगठन की ओर से आज शहर में महाआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर तहसील थाना होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के लोगों की भागीदारी देखी गई।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला एवं सह-संयोजक भुवन भट्ट द्वारा किया गया। इस दौरान प्रकाश हरबोला ने कहा कि स्वर्ण समाज फिलहाल सरकार को केवल चेतावनी दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित यूजीसी कानून 2026 सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों के विरुद्ध है और इसमें भेदभावपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के मसौदे में छोटी शिकायतों पर दंडात्मक प्रावधान थे, जिन्हें बाद में हटा दिया गया, जो गंभीर चिंता का विषय है।

प्रकाश हरबोला ने आरोप लगाया कि नियमों में केवल एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने इसे समानता के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया।

वहीं सह-संयोजक भुवन भट्ट ने कहा कि स्वर्ण समाज को अब जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इक्विटी बोर्ड में एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और दिव्यांग प्रतिनिधित्व को अनिवार्य बताते हुए सामान्य वर्ग के लिए प्रावधान न होने पर सवाल उठाए।

भुवन भट्ट ने आरोप लगाया कि यह कानून समाज को बांटने और जातीय विभाजन को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते इस प्रकार के प्रावधान लाए जा रहे हैं, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन की शुरुआत है और आगे स्वर्ण महासम्मेलन आयोजित कर व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।

रैली में तेज सिंह कार्की, तरुण वानखेड़े, लखन निगटिया, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी, प्रताप जोशी, अनिता जोशी, काजल खत्री, बबीता जोशी, प्रभा खनका, परमजीत कौर, सुरेंद्र नरूला, अमर सिंह ऐरी, कंचन रौतेला, पूरन भट्ट, दरबान सिंह, योगेश शर्मा, शेखर ऐरी, आरपी सिंह, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र भट्ट, हर्षवर्धन पांडे, कैलाश जोशी, जीवन कार्की, नवीन पंत, सुरेंद्र नेगी, प्रमोद पंत, गोपाल भट्ट, राजेंद्र गुप्ता, मनोज जोशी, रवि जोशी, गौरव तिवारी, योगेंद्र बिष्ट, कीर्ति तिवारी, मदन मोहन जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, नवीन भट्ट, प्रमोद तोलिया, जगत सिंह बिष्ट, आशुतोष पंत, राजू जीना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *