Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव-2025 के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मातृशक्ति को भाई-बहन के स्नेह और प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार मातृशक्ति के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी संकल्प के तहत प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू किया गया है, जिससे महिलाओं को समान अधिकार मिल सकें।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही राज्य में ‘जल सखी योजना’ शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। साथ ही, योजनाओं के रखरखाव और अन्य कार्यों को आउटसोर्सिंग के आधार पर महिलाओं को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


