Headlines

Ranikhet: आईएएस गौरी प्रभात को रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी, दिल्ली यूनिवर्सिटी की रहीं टॉपर

Ranikhet: आईएएस गौरी प्रभात को रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी, दिल्ली यूनिवर्सिटी की रहीं टॉपर
शेयर करे-

Ranikhet: पहाड़ी पर्यटक नगरी रानीखेत को अब आईएएस गौरी प्रभात के रूप में नई संयुक्त मजिस्ट्रेट मिली हैं। पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के देहरादून तबादले के बाद शासन ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकीं गौरी प्रभात की तैनाती रानीखेत में की है। यह उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग है।

आईएएस गौरी प्रभात ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया है और वे विश्वविद्यालय की टॉपर भी रही हैं। 2022 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने पूरे भारत में 47वीं रैंक प्राप्त की थी।

प्रशासनिक अनुभव और मेधा के साथ आईएएस गौरी प्रभात का रानीखेत आगमन इस क्षेत्र के प्रशासनिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरी प्रभात एक नौकरशाह परिवार से हैं—उनके पिता प्रभात कुमार 1985 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं, जो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी माता भी आईआरएस अधिकारी हैं।

स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि युवा और मेधावी आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात के नेतृत्व में रानीखेत को सुशासन और विकास की नई दिशा मिलेगी।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *