Headlines

Ranikhet: भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की पूजा अर्चना

Ranikhet: भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की पूजा अर्चना
शेयर करे-

Ranikhet: पर्यटक नगरी रानीखेत के पुरानी आबकारी क्षेत्र में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। एसएसबी के पूर्व इंस्पेक्टर स्वर्गीय दीप चंद्र जोशी की स्मृति में आयोजित इस कथा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाग लेकर पूजा अर्चना की और व्यासपीठ पर विराजमान नमन कृष्ण किंकर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भजन-कीर्तन और महिलाओं की मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किए गए संगीतमय भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

इस आयोजन में करन माहरा के साथ सतीश जोशी, सुनील चंद्र जोशी, दीपक नौटियाल, कुसुम लता जोशी, कुलदीप कुमार, प्रज्ञा जोशी, तनुश्री जोशी, दर्शन चंद्र जोशी, सौरभ वर्मा, शोभा पंत, मीनल जोशी, किरन जोशी, नीलेश जोशी, सुषमा नौटियाल, कंचन जोशी, बृजेश जोशी, पंडित रवि शंकर शास्त्री, विवेक आचार्य, नारायण शरण, श्याम शरण, राजकुमार वर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रीमद् भागवत कथा का समापन 30 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

Ranikhet

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *