Headlines

Haldwani: हल्द्वानी मंडी बाईपास पर एसओजी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Haldwani: हल्द्वानी मंडी बाईपास पर एसओजी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी सफलता मिली। मंडी बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से लगभग दो किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस की तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को लेकर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी और कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई थी।

संयुक्त टीम ने मंडी बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान फायर स्टेशन से 200 मीटर पहले एक अर्टिगा कार (UK 04 TB 5996) को रोका। तलाशी के दौरान कार से 1.975 किलो अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान नंदन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेड़चूला थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल (उम्र 41 वर्ष), सौरभ मिश्रा पुत्र चन्द्रसेन मिश्रा निवासी रायनवाड़ा थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश (उम्र 30 वर्ष) और हरीश सिंह पुत्र नर सिंह निवासी बेड़चूला थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, नंदन सिंह के कब्जे से 1.080 किलो, सौरभ मिश्रा के पास से 476 ग्राम और हरीश सिंह के पास से 419 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांव से चरस इकट्ठा कर शहरों में बिक्री के लिए लाते हैं। आरोपी नंदन सिंह के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौर, उपनिरीक्षक प्रेमराम विश्वकर्मा, कांस्टेबल ललित मेहरा, संतोष विष्ट, अरुण राठौर और भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल रहे।

Haldwani

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *