Headlines

Ranikhet: राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक: अमित कुमार

Ranikhet: राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक: अमित कुमार
शेयर करे-

Ranikhet: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय रानीखेत द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत बीयरशिवा स्कूल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं ने एसएसबी के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की।

छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व से प्रेरित पत्र भी एसएसबी के महानिरीक्षक अमित कुमार को भेंट किए। अपने संबोधन में अमित कुमार ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो हर भारतीय की भावनाओं और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने रक्षाबंधन और आजादी के अमृत महोत्सव की महत्ता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

जवानों ने बहनों को आश्वासन दिया कि जब तक वे सीमाओं पर तैनात हैं, सभी बहनों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहेरा, डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार जोशी, निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट, शिक्षिका भूमिका चौहान, शैलजा मसीह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *